जांजगीर चाँपा

महिला अपहरण-अनाचार कांड में पुलिस का शिकंजा: मुख्य आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार जब्त, साजिश का हुआ पर्दाफाश

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पामगढ़ थाना क्षेत्र में महिला को बहला-फुसलाकर जबरन कार में बैठाकर ले जाने और बाद में उसके साथ अनाचार किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात की साजिश में सहयोग किया था। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। मामले के अनुसार पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला को अज्ञात व्यक्ति प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और महिला को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त 2026 की रात आरोपी रमेश श्रीवास निवासी भैंसो और उसके साथियों ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन कार में बैठाया था। महिला के विरोध करने और चिल्लाने पर रमेश ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया और उसे कार से रायगढ़ की ओर ले गया। पुलिस के मुताबिक रायगढ़ पहुंचने के बाद आरोपी के साथी वहां से चले गए, जिसके बाद मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास ने महिला के साथ जबरन अनाचार किया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास 40 वर्ष निवासी ग्राम भैंसो, थाना पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में घटना में सहयोग करने की बात सामने आने पर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश सिंह 36 वर्ष, प्रमोद श्रीवास 30 वर्ष, दोनों निवासी भैंसो, थाना पामगढ़, इंद्र कुमार धीवर 40 वर्ष तथा उमेश यादव उर्फ भोलू 23 वर्ष, दोनों निवासी ब्यासनगर, पामगढ़ शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी और पामगढ़ थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार