बिलासपुर

जिला पंचायत सदस्यों और जनपद अध्यक्षों के पद का आरक्षण संपन्न… मस्तूरी और तखतपुर में महिला सीट आरक्षित,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही बुधवार को
मंथन सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिला पंचायत सदस्यों समेत जनपद पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण वार सीट का ऐलान कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, उप निर्वाचन अधिकारी शिव बनर्जी, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों और जनपद अध्यक्षों के आरक्षण प्रक्रिया को पूरा किया गया। लाटरी सिस्टम से आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इस दौरान पुराने आरक्षण के पदों को हटाकर आरक्षण प्रक्रिया का पालन किया गया। जिसमे तखतपुर जनपद अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। वही मस्तूरी जनपद अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए सुरक्षित रखा गया है। जबकि बिल्हा जनपद अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। तो वही कोटा जनपद अध्यक्ष सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 17 सदस्यों के सीटो पर लॉटरी के माध्यम से आरक्षण प्रक्रिया पुर्ण की गई। जिसमे अनुसूचित जाति के लिए चार, अनुसूचित जनजाति के लिए तीन, अल्प पिछड़ा वर्ग के लिए एक सीट का एलान किया। साथ ही 9 सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया। कुल दस सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है।

देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार