बिलासपुर

सरकण्डा क्षेत्र में फिर चाकूबाजी…पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर 2 आरोपियों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोनों की हालत गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमें चिंगराजपारा पारा स्कूल चौक के पास 2 युवको ने पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया है, हमला इतना भयानक रहा कि एक चाकू युवक के पीठ में ही फंस गया था, जिसे छोड़कर आरोपी भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा निवासी विजय कुमार श्रीवास के दो जुड़वा बेटे अभिषेक श्रीवास और आदित्य श्रीवास उम्र 16 वर्ष पूर्व में आत्मानंद स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे जो वर्तमान में पढ़ाई छोड़ घर मे ही रहते है, स्कूल के दौरान पिंटू उर्फ रोहन साहू और रोहित रजक से उनका विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने दोनों आरोपी युवक शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके घर पहुँचे और दोनों भाइयों को बुलाकर घर के बाहर ले जाकर उनपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, मोहल्ले में हो रहे इस चाकूबाजी को रोकने कोई नही आया आरोपियों ने आदित्य श्रीवास को इतने बेरहमी से चाकू मारा की चाकू उसके पीठ में ही फंस गया, जिसे वैसे ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। दोनों लहूलुहान भाइयों को परिजनों ने हॉस्पिटल पहुँचाया जहां उनका सघन उपचार चल रहा है, दोनों आरोपियों ने दोनों भाइयों के शरीर पर कई जगह जानलेवा वार किए है जिससे दोनों भाईयों की हालत गंभीर है, वही मामले में सरकण्डा पुलिस ने पिन्टु उर्फ रोहन साहू एवं रोहित रजक के खिलाफ धारा 109-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...