छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस ने किया नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, 10 लाख कीमती प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ चार आरोपी दबोचे गए

सिविल लाइन पुलिस ने लंबे वक्त बाद नशे के बड़े सौदागर को पकड़ने में सफलता पाई है इस मामले में चार आरोपी धर दबोचे गए हैं इनके पास से करीब 10 लाख रुपए कीमती 55 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है

सत्याग्रह डेस्क

नई पीढ़ी को नशे के अंधे कुएं में धकेल कर मुनाफा कमाने वालों को पुलिस ने धर दबोचा है। सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्यवाही में करीब 10 लाख रुपए कीमती नशीली दवा का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में नशे के इस कारोबार के सरगना समेत दो सप्लायर और ड्राइवर को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने प्रभार संभालने के बाद से ही नशीली दवा के काले कारोबार में लिप्त नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश का पालन करते हुए पुलिस ने मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया था । जिससे सिविल लाइन थाने को सूचना मिली कि मिनी बस्ती जरहाभाटा में कोई व्यक्ति कोडीन युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने का प्रयास कर रहा है । इस सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी कलीम खान ने एक टीम का गठन किया और आरोपित युवक को घेराबंदी कर पकड़ा पकड़ा । पकडे गए युवक संजय भास्कर ने बताया कि पिछले 5 – 6 महीने से नशे के कारोबार में वह लिप्त है । उसके पास से पुलिस को 24 नग प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप कोरेक्स की शीशी बरामद हुई। फिर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह जरहा भाठा क्षेत्र का नशीली दवा का लोकल सप्लायर है।

उसने यह भी बताया कि ग्राम दगौरी में रहने वाला इंद्रजीत कौशिक नशीली दवाओं का एरिया सप्लायर है ,जो उसे समय-समय पर नशे की यह दवाएं उपलब्ध कराता है। पुलिस समझ गई कि इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है और फिर उसने सभी की कुंडली निकलवाई । एक टीम दगोरी भेजी गई। जहां इंद्रजीत कौशिक को धर दबोचा गया। इंद्रजीत कौशिक के घर से 20 पेटी अवैध नशीली सिरप बरामद हुई। 20 पेटी में 2880 बोतल कोरेक्स की शीशियां थी ।दस्तावेज मांगने पर इंद्रजीत कौशिक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया। पूछताछ में इंद्रजीत ने बताया कि वह फार्मेसी का छात्र है और जल्द ही अमीर बनने की इच्छा के कारण व नशे के कारोबार में लिप्त हो गया। पिछले सात-आठ महीनों से इस कारोबार में शामिल होने की बात उसने कबूली। शहर में लोकल डिस्ट्रीब्यूटर होने के साथ ही रिटेल में भी उसने दवा बिक्री करने की बात स्वीकार की। उसने यह भी माना कि संजय भास्कर को भी वही दवाओं की सप्लाई करता था।

जब पुलिस ने लोकल डिस्ट्रीब्यूटर इंद्रजीत कौशिक से गहन पूछताछ की तो उसने कई और नाम उगल दिए। इंद्रजीत ने बताया कि बेलतरा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक विकी जयसवाल इस एरिया का सप्लायर है। जिससे वह पिछले 2 वर्ष से अवैध रूप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त नशीली दवा खरीद कर क्षेत्र में बेच रहा था। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक पल जाया नहीं किया और तत्काल एक टीम बेलतरा रवाना किया गया। जहां विकी जयसवाल के घर के सामने एक एरटिगा कार में मौजूद 10 पेटी प्रतिबंधित नशीली सिरप पुलिस ने बरामद किया। एक युवक कार में भी बैठा हुआ था जिसने अपना नाम मनीष राजपूत बताया। मनीष ने यह भी बताया कि वह कुछ ही देर में इस माल की डिलीवरी करने के लिए बिलासपुर निकलने वाला था ।ड्राइवर भी कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया । इसके बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। जब विकी जयसवाल को बुलाकर मेडिकल स्टोर खुलवाया गया तो वहां 10 पेटी अवैध कोडीन युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप बिना दस्तावेज बरामद किया गया,साथ ही एविल इंजेक्शन की पाउडर 400 नग पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा और इस काम के लिए उपयोग में लायी जा रही एरटिगा कार को भी जप्त कर लिया।

नशीली दवा बेचने के कारण मेडिकल स्टोर को सील कर उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गई है। वहीं पुलिस ने कूल 55 पेटी यानी 7200 नग बॉटल प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स की बरामद किया है, जिसकी कीमत दस लाख रुपए है। पुलिस ने विकी जयसवाल, इंद्रजीत कौशिक, भुवनेश सिंह राजपूत और संजय भास्कर को नशे के कारोबार में लिप्त होने की वजह से गिरफ्तार किया है । काफी समय बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्यवाही की है ।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,