मल्हार

नगर पंचायत मल्हार के रिहाईशी इलाके में लगाया जा रहा मोबाईल टॉवर….रेडिएशन के ख़तरे से आम जनता कर रही विरोध,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मल्हार नगर पंचायत में लगाये जा रहे मोबाईल टॉवर का विरोध किया जा रहा है, रिहाईशी ईलाके में लगाये जा रहे इस मोबाईल टॉवर के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है, वही आम जनता से सुनवाई किये बगैर नगर पंचायत द्वारा एनओसी भी प्रदान कर दिया गया है, जिससे वार्डवासी खासे आक्रोशित है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में स्थित खसरा नंबर 878/7, 882/4 जो कि कृषि भूमि राजस्व अभिलेख में दर्ज है, वहाँ बिना डायवर्सन के मोबाईल टावर लगाया जा रहा है, जिसके लिए शासकीय विभागों से आंख मूंद कर अनुमति भी जारी कर दी गई है। लेकिन जब इसकी जानकारी क्षेत्रवासियों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार मोबाईल टॉवर से निकलने वाला रेडिएशन उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मोबाईल टॉवर को आबादी क्षेत्र से दूर रखना ही उचित बताया, साथ ही एक परिजन के कैंसर से मौत होने की घटना को भयभीत करने वाला कारक बताया गया है जिसमें रेडिएशन भी जिम्मेदार हो सकता है। लिहाज़ा रिहाईशी ईलाके में लगाये जा रहे मोबाईल टॉवर से सभी स्वास्थ्य गत कारणों को लेकर भयभीत है जो इसका विरोध कर रहे है। क्षेत्रवासियों ने मोबाईल टॉवर वहां नही लगाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है और अपनी समस्या से अवगत कराया है, फ़िलहाल जनहित के इस मुद्दे में क्षेत्रवासियों ने एक होकर मोबाईल टॉवर लगाए जाने का विरोध किया है, जो स्थानीय प्रशासन के बिना जांच पड़ताल के एनओसी दिए जाने को लेकर भी आक्रोशित है।

कृषि भूमि का व्यवसायी उपयोग…. राजस्व विभाग को नही कोई चिंता,

मामले में क्षेत्रवासियों ने इस बिंदु को भी लेकर आपत्ति दर्ज कराई की कोई अन्य नागरिक अगर कृषि भूमि पर व्यवसायीक उपयोग बिना डायवर्सन कराए करता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन मोबाईल टॉवर लगाने इस नियम को दर किनार कर दिया जाता है, ज्यादातर मामलों में कृषि या आबादी भूमि पर बिना मद परिवर्तन यानी डायवर्सन के टॉवर लगा दिया जाता है यह प्रशासन की कैसी दोहरी नीति है…क्योकि नियम तो सभी के लिए एक ही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी