गौरेला पेंड्रा मरवाही

मुनाफे के लालच में व्यापारी ने गंवाए एक लाख 15 हजार रूपए,, तीन आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम..

भूवनेश्वर बंजारे

जीपीएम – जिले सुनियोजित तरीके से एक व्यापारी को ठगने का मामला प्रकाश में है। यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जहा गांधी चौक निवासी आशीष ताम्रकार ने ठगी की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होने बताया है कि गांधी चौक गौरेला में रामप्रसाद सुरेश चंद्र नाम से उनकी बर्तन दुकान है, जहा 12 जून को उनकी दुकान में एक बुर्जुग व्यक्ति है। जिसने धातु संबंधित वस्तु का क्रय करने कि बात कहते हुए दुकानदार को कुछ सामान होने पर बेचने कि बात कहते हुए अपना नंबर और विजिटिंग कार्ड दिया। इसी दिन दो युवक भी प्रार्थी के दुकान पहुंचे जहा उन्होंने मोबाईल के मदर बोर्ड टि.वी. का कंडेशर (आईसी) को खरीदी बिक्री करने की बात कहते हुए,ज्यादा रेट में उनके सामान को बेचने का ऑफर दिया और सैंपल के तौर पर समान छोड़कर चले गए।

जिसे बुर्जुग को दुकानदार ने द्वारा मुनाफे में बेच दिया। जिसके बाद युवकों ने 10 हजार का आई सी कंडेंशर उन्हे बेचा जिसे बुर्जुग व्यक्ति को दुकानदार ने 15 हजार में बेच दिया। तीसरी बार दोनो युवकों ने दो लाख साठ हजार का आईसी कंडेशर लाकर दिया जिसकी एवज में प्रार्थी ने उन्हें एक लाख नगद और 15 हजार का सामान युवकों को दिया गया। वही बुर्जुग व्यक्ति को जब प्रार्थी ने फोन किया तो उसने उक्त समान को शाम में ले जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद देर शाम उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। जिससे प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। और उसने इसकी शिक़ायत गौरेला थाना में दर्ज कराई है। जहा स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल