बिलासपुर

बिलासपुर:- एक और धान खरीदी केंद्र में 63 लाख के धान की हेराफेरी…संस्था प्रबंधक, केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – धान खरीदी केंद्र में एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आया है। थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोंड़ी (घुटकू), पंजीयन क्रमांक 668 में हुई लगभग 63 लाख रुपये की धान गबन की अनियमितता को लेकर तीन लोगो के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रार्थी अभिषेक शर्मा, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि धान खरीदी वर्ष 2023-24 के दौरान पोंड़ी (घुटकू) केंद्र में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। एक संयुक्त जांच दल द्वारा की गई जांच में यह उजागर हुआ कि कुल खरीदी गई 55,476 क्विंटल धान में से 2,226.77 क्विंटल धान का स्टॉक होना था, लेकिन भौतिक सत्यापन पर मात्र 195.77 क्विंटल अमानक धान मिला। यानी 2,031.00 क्विंटल धान ग़ायब पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 62,96,100/- आंकी गई है। इस संबंध में तीन जिम्मेदार लोगों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है –

1. अरुण कुमार कौशिक (तात्कालीन प्रभारी संस्था प्रबंधक)

2. रामखिलावन धुर्वे (तात्कालीन केंद्र प्रभारी)

3. हरी यादव (कंप्यूटर ऑपरेटर)

जांच प्रतिवेदनों और अभिलेखों के आधार पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 एवं 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह अनियमितता कई स्तरों की लापरवाही और मिलीभगत को दर्शाती है। जांच में इन जिम्मेदारों द्वारा धान की खरीदी, रिकॉर्ड की प्रविष्टि और स्टॉक की निगरानी में भारी चूक पाई गई। गौरतलब है कि राज्य में इस प्रकार के धान खरीदी से जुड़े घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे शासन को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि किसानों का भरोसा भी डगमगा रहा है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...