मस्तूरी

मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद…इन रास्तों का करें उपयोग,

उदय सिंह

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जयरामनगर स्टेशन यार्ड (कि.मी. 704/01-703/29) में स्थित मानव सहित समपार संख्या-360 (जयरामनगर फाटक) पर सड़क आवागमन को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सड़क मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग का कार्य प्रगति पर है। उक्त कार्य के फलस्वरूप इस समपार को दिनांक 15 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रखा गया था। किन्तु कार्य के दौरान कुछ अतिरिक्त तकनीकी कार्य जुड़ जाने के कारण अब इस समपार को सड़क यातायात हेतु दिनांक 24 मार्च 2026 (मंगलवार) तक पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

अब यह समपार दिनांक 25 मार्च 2026 (बुधवार) से पुनः सड़क यातायात के लिए खोला जाएगा।
मरम्मत अवधि के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में परसदा फाटक, पाराघाट तथा जूठी अंडरब्रिज (एलएचएस) का उपयोग किया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल