रायपुर

फिर पकड़ा गया ट्रेन से गाँजा तस्करी का मामला, 3 आरोपियों से 39 किलो 500 ग्राम गाँजा जब्त…जीआरपी एंटी क्राइम टीम की कार्रवाई

रमेश राजपूत

रायपुर – एक बार फिर सक्रिय हुई जीआरपी एंटी क्राइम टीम के हाथ 3 गाँजा तस्कर चढ़े है, जिनसे 39 किलो 500 ग्राम गाँजा बरामद किया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5, 6 बिलासपुर छोर की ओर 3 संदिग्ध लोग खड़े हुए थे, जिन्हें जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और उनके सामान की जांच की जिसमें उनके पास से 2 काले रंग के थैले और एक पिट्ठू बैग के भीतर से 39 किलो 500 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 395000 रुपए बताई जा रही है पकड़े गए आरोपियों में सनी जायसवाल पिता कृष्णा जयसवाल उम्र 37वर्ष पता रेहड़ा चुंगी  विधयाँचल जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, दुर्गेश कुमार भाटिया पिता लालता प्रशाद उम्र 25 वर्ष पता चक बाबूराम अमीराबाद नैनी प्रयागराज उत्तर प्रदेश, अनुज कुमार गुप्ता पिता गुप्तेश्वर प्रशाद उम्र 20 वर्ष पता रामनुजगंज बलरामपुर छतीसगढ़ शामिल है, जिन्हें अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया जिसे जीआरपी थाना रायपुर के अपराध  क्रमांक 83,84,85/23 20बी NDPS ACT,  के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी एल.एस.राजपूत प्र.आर.दीपक मिश्रा व एंटी क्राइम टीम आर.लक्ष्मण गाईन,मन्नु प्रजापति,संतोष राठौर,राजा दुबे,सौरभ नागवंशी का विशेष योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,