कोटा

3 बच्चों ने खेल खेल में खाया रतनजोत बीज… तबीयत खराब होने पर डायल 112 की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

प्रेम सोमवंशी

कोटा- थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेना में देर शाम 3 बच्चों के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने से तबीयत खराब हो जाने की जानकारी कोटा थाना के डायल 112 को सूचना मिली जिसके बाद डायल 112 ग्राम लमकेना पहुंच कर तीनों बच्चों को तत्काल इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लाकर भर्ती कराया जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा बच्चों का इलाज शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना के ग्राम लमकेना ने दिनांक 11/12/2021 की देर शाम 3 बच्चे साक्षी पिता ईश्वर महादेवा उम्र 7 वर्ष, योगेंद्र महादेवा पिता ईश्वर महादेवा उम्र 5 वर्ष तथा सुनैना खांडे पिता भगत राम उम्र 7 वर्ष अचानक उल्टी करने लगे जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने बच्चों से पूछा कि वह लोग क्या खाए थे

तब बच्चों ने बतलाया कि खेल खेल में रतनजोत को खा लिए थे जिसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल 108 को कॉल लगाकर घटना की जानकारी दी जिसके बाद कोटा थाना की डायल 112 को ग्राम लमकेना में बच्चों के द्वारा जहरीले पदार्थ रतनजोत का सेवन कर लेने की सूचना मिली इसके बाद ग्राम लमकेना से तीनों बच्चों को लाकर कोटा हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा के डॉक्टर के द्वारा बच्चों का इलाज किया गया।

इलाज के बाद जहां तीनों बच्चों की स्थिति सामान्य होने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार