बिलासपुर

मोबाईल दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. चंद घंटों में पुलिस पहुँची चोर तक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने शिकायत के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है सक्रिय सूचना तंत्र के बूते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुए मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बरामद कर लिया है आपको बता दें कि अशोक नगर स्थित आनंद मोबाइल केयर में बीते रात चोरों ने धावा बोलकर 6 मोबाइल फोन सहित 5350 के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर अपना हाथ साफ कर लिया था

जिसकी जानकारी दुकान संचालक आनंद कुमार बनर्जी को शुक्रवार को हुई इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाना के थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने तत्काल ही मामले की विवेचना शुरू की इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की संजय नगर चांटीडीह निवासी पप्पू यादव नया-नया मोबाईल रखा है, एवं ब्लूटूथ स्पीकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है, उक्त सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

जहां आरोपी पप्पू यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने बताया की संजय नगर निवासी दीपक श्रीवास के साथ मिलकर बीती रात मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोबाईल सहित अन्य मोबाईल उपकरण जुमला किमती 53500 रू. को बरामद कर आरोपियों को विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, सउनि रमेश कुमार ध्रुव, प्र. आर. प्रमोद सिंह, विनोद यादव, आरक्षक विवेक राय, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...