बिलासपुर

बोर्ड रिजल्ट :- 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित….इन अधिकारिक वेबसाईट पर देख सकते है परिणाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। जिसके तहत बोर्ड परीक्षा के नजीते 10 मई को जारी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल दोपहर 12 बजे 10 वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेंगे। आपको बता दें कि दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बिलासपुर जिले के 47 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षाएं दी है। इसके लिए जिले में 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें दसवीं में 23769 छात्रों ने परीक्षा दी है, वहीं बारहवीं में 23304 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च को पूरी हो गई थी। परीक्षाओं के बीच में ही कापियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था।

मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब मंडल ने परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। मालूम हो पिछले साल भी 14 मई को दसवीं-बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। ऐसे में इस बार 10 मई को माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करेगी। स्टूडेंट 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम www.cgbse.nic.in और www.results.cg.nic.in के वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा