छत्तीसगढ़बिलासपुर

एग्जिट पोल के नतीजों से उलट कांग्रेस अब भी जीत के प्रति आश्वस्त, मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर कांग्रेस का मतदान अभिकर्ता रहेगा मुस्तैद

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि 21 मई को मतगणना ऐजेन्टो को विधिवत प्रदेश कांग्रेस के निर्देशो से अवगत कराने हेतु बैठक की जायेगी जिसमें सासंद प्रत्याशी के साथ विधायक शैलेश पाण्डेय श्रीमती रश्मि सिंह जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, नरेन्द्र बोलर उपस्थित रहेंगे

सत्याग्रह डेस्क

मतगणना एजेन्ट को लेकर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्यासी अटल श्रीवास्तव ने वरिष्ठ कांग्रेस जनो से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और सभी ब्लाक अध्यक्षों से जिला शहर अध्यक्ष से चर्चा कर मतगणना एजेन्ट बनाने की प्रक्रिया को पूरा कराया। कांग्रेस के मतगणना अभिकर्ताओं की सूची विधानसभा वार जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर दी गयी है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण ने बताया कि सभी विधानसभावार पूरी जानकारियाॅ एकत्रित कर ली गयी है। 17 सी फार्म प्राप्त हो चुके है। मतगणना अभिकर्ताओं का चयन वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों से सलाह कर बना ली गयी है। आज बैठक कर सभी बिन्दुओं पर चर्चा कर लिया गया है। प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव द्वारा दिये गये निर्देशो को सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया।

आज की बैठक में प्रदेश सचिव महेष दुबे, विभोर सिंह, अरूण सिंह चैहान, प्रमोद नायक, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, विनोद साहू, अजय यादव, अमित यादव, जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, लक्की यादव, राजू खटिक, धर्मेश शर्मा, राकेश सिंह, सुधांशु मिश्रा, किसान कांग्रेस के सुनील शुक्ला, चन्द्र प्रदीप वाजपेयी, निर्मल मानिकपुरी, मनोज , सूर्यमणी मिश्रा, विनोद कछवाहा, अजय षर्मा, उपस्थित थे। वहीं शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने सभी लोगो से दूरभाष से चर्चा कर फोटो आधार कार्ड आदि प्राप्त कर फार्म बनाने का कार्य अपने देख-रेख में पूर्ण कराया।
प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि प्रदेष कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा मतगणना के पूर्व की तेैयारी, मतगणना के दौरान ध्यान रखने वाले प्रमुख बिन्दु और मतगणना के दौरान आपत्ति करने का फार्म तैयार रखने हेतु ट्रेनिंग दी जायेगी। प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस विधि प्रकोष्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। विधि प्रकोश्ठ के जिलाध्यक्ष लक्की यादव ने इसके लिये आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये है। वहीं कांग्रेस का डाटा एनालिसिस विभाग आईटी सेल और मीडिया सेल मतगणना स्थल के बाहर उपस्थित रहकर प्रदेश कांग्रेस से सीधे जुडे रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,