बिलासपुर

संदिग्ध परिस्थितियों ने मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान….परिजनों ने पुरानी रंजिशवश हत्या का लगाया आरोप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी निवासी राधेश्याम साहू की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है, जिसके सिर पर चोट के निशान मिले है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लोगो ने सकरी थाना चौकी के पास राईस मिल के मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति ली लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का मुआयना किया जिसमें उसके सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक की शिनाख्त पुलिस ने संबलपुरी निवासी राधेश्याम साहू के रूप में की है, जिसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई, मौके पर पहुँचे परिजनों ने दो व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिन्होंने मृतक के बड़े भाई की भी हत्या की थी।

डॉग स्क्वायड भी पहुँची हत्यारों के घर

परिजनों ने मोहन यादव और सोहन यादव पर हत्या का आरोप लगाया है, वही मौके पर पहुँची पुलिस डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल से आरोपियों के घर तक जा पहुँची है, हालांकि दोनों संदेही फरार है।

चार वर्ष पूर्व बड़े भाई की हत्या

मामले में मिली जानकारी के अनुसार चार वर्ष पूर्व संबलपुरी के सरपंच रहे हरिनारायण साहू की हत्या हुई थी, जिसे इन्ही दोनों संदेहियों ने अंजाम दिया था, जो मृतक राधेश्याम साहू का बड़ा भाई था, चार वर्ष बाद अब छोटे भाई की हत्या हुई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चक्काजाम

हत्या के इस सनसनीखेज़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सकरी में चक्काजाम भी कर दिया और जल्द उन्हें पकड़ने की मांग की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार