बिलासपुर

नशे में धुत दोस्त की जेब से रकम पारकर मौज-मस्ती में उड़ा दी

डेस्क

शराब के नशे में वह ऐसे मदमस्त हुआ कि उसकी जेब से कब 19000 रुपए उड़ा लिए गए उसे पता भी नहीं चला। लेकिन पुलिस की सतर्कता से चोरी के आरोपी भी धर दबोच लिया गए। तेलीपारा में रहने वाला रविशंकर सोनी टेलर्स शॉप में नौकरी करता है। वेतन के रूप में मिले रुपए को उसने अपनी भाभी के पास जमा कर दिया था। 15 तारीख को वह अपनी भाभी से 19 हज़ार रुपये लेकर एटीएम में जमा करने पहुंचा था, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से वह रुपए जमा नहीं कर पाया। इसके बाद वह अपने दोस्त हरीश निषाद के साथ पुराना बस स्टैंड पहुंचा और दोनों ने छक कर शराब पी। नशे में धुत होने के बाद रविशंकर बस स्टैंड में ही सो गया। जब नशा कुछ कम हुआ और आंख खुली तो पता चला कि उसकी जेब में मौजूद 19000 रूपए किसी ने गायब कर दिए हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि उसके सोने के दौरान उसके दोस्त राजकुमार केवट और नारायण साहू उसके पास बैठे थे, इसलिए मुमकिन है कि दोनों ने ही रकम चोरी की हो । इसके बाद रविशंकर सोनी ने तार बार थाने में शिकायत दर्ज कराई। नामजद शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ा, जिन्होंने चोरी करने की बात कबूल कर ली। नशे में धुत अपने दोस्त को देखकर इन्हीं दोनों कलयुगी दोस्तों ने उसकी जेब से 19000 रु पार कर दिए थे, जिसमें से अधिकांश रकम इन लोगों ने नशा और मौज मस्ती में खर्च भी कर डाला ।पुलिस ने दोनों के पास से सिर्फ 6300 रु ही बरामद किया। एक तो रवि शंकर सोनी जैसे लोग, जो शराब पीकर कहीं भी सो जाते हैं और उस पर उसके राजकुमार केवट और नारायण साहू जैसे दोस्त जो अपने ही दोस्त की जेब काटने में भी गुरेज नहीं करते।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...