मल्हार

मल्हार नगर पंचायत चुनाव: निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी सुभद्रा सोनू तिवारी की नामांकन रैली में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब….मिल रहा जनसमर्थन,

उदय सिंह

मस्तूरी – मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुभद्रा सोनू तिवारी की नामांकन रैली में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में समर्थकों की उपस्थिति ने इस रैली को नगर की सबसे बड़ी चुनावी रैली बना दिया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ

नामांकन से पहले मां डिडीनेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुभद्रा सोनू तिवारी ने चुनावी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उनके पति सोनू तिवारी, परिवारजन और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

नगर में दिखा उत्सव जैसा माहौल

रैली महामाया चौक, बाजार चौक समेत नगर की प्रमुख गलियों से होकर गुजरी, जहां समर्थकों ने नारेबाजी और फूलों की वर्षा कर प्रत्याशी का स्वागत किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने माहौल को चुनावी उत्सव में बदल दिया। रैली में 300 से अधिक महिलाओं की भागीदारी ने इसे और भी खास बना दिया।

महिला सशक्तिकरण और विकास पर जोर

नामांकन दाखिल करने के बाद अपने संबोधन में सुभद्रा सोनू तिवारी ने कहा, “यह चुनाव केवल मेरा नहीं, बल्कि नगर की जनता का चुनाव है। मेरा उद्देश्य मल्हार को एक आदर्श नगर बनाना है, जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो और युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध हों।”

चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इतने बड़े जनसमर्थन के साथ सुभद्रा सोनू तिवारी प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी हैं। नगर के वरिष्ठ नागरिकों का मानना है कि जनता अब पारंपरिक राजनीति से अलग हटकर बदलाव चाहती है। उनकी यह ऐतिहासिक रैली चुनावी समीकरण बदलने का संकेत दे रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ...