बिल्हा

दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चपेट में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के निपनिया केशला स्थित महावीर पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार मोहम्मद इरफान कुरैशी 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया। आरोप है कि गलत दिशा में आ रहे हाईवा चालक ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक इरफान कुरैशी बिल्हा के आमापारा वार्ड नंबर 12 का निवासी था। 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान बिल्हा मोड़ की ओर से आ रहे हाईवा क्रमांक CG 10 BH 7085 के चालक ने कथित तौर पर गलत दिशा में वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे इरफान और एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में इरफान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक को चोटें आईं।

फोन पर मिली हादसे की सूचना

मृतक के चचेरे भाई सद्दाम कुरैशी के मुताबिक, मोईन कुरैशी ने फोन कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर इरफान का शव पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे कपड़े से ढका मिला। पेट्रोल पंप ऑपरेटर दुर्गा प्रसाद राजपूत ने परिजनों को बताया कि हाईवा की टक्कर से यह हादसा हुआ और चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घायल मोटरसाइकिल सवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

तीन धाराओं में अपराध दर्ज

बिल्हा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 55/2026 के तहत जांच की। प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बंजारे की जांच के आधार पर हाईवा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 105 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...