छत्तीसगढ़बिलासपुर

कलेक्टर ने खाई जेल की रोटी, जाना कैदियों का हाल

सत्याग्रह डेस्क

कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं, ई-कोर्ट एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ अलंग ने बंदी बैरकों में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने जेल में कैदियों के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डॉ अलंग ने वहां मौजूद डॉक्टरों से कैदियों के इलाज के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि बीमार कैदियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही कैदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराते रहें। जिन कैदियों की उम्र अधिक हो चुकी है उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। डॉ अलंग ने कैदियों के लिये बन रहे खाना की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बन रही रोटी को स्वयं खाकर देखा। इसके साथ ही दाल, सब्जी आदि की भी गुणवत्ता जांची। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि कैदियों को निर्धारित मेन्यु के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने वहां विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया।

डॉ अलंग ने जेल में कैदियों को दिये जा रहे रोजगारपरक प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हथकरघा, सिलाई-बुनाई, कढ़ाई, कारपेंटर, लाउंड्री आदि कार्यों में लगे कैदियों से बातचीत की। कैदियों ने बताया कि जेल में ही रोजगार मिलने से उनका समय तो कटता ही है साथ ही आय भी होती है। डॉ अलंग ने कहा कि जो भी कैदी जेल से छूटें वे भविष्य में ऐसा कोई काम ना करें कि उन्हें जेल आना पड़े। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एस एस तिग्गा, एसडीएम कीर्तिमान सिंह राठौर, देवेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...