बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- न्यायधानी में आज मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव, निगम कमिश्नर भी हुए संक्रमण के शिकार….सर्वाधिक मरीज मस्तूरी ब्लॉक से तो शहर से 3 मरीजों की पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की घुसपैठ के बाद अब नगर निगम प्रशासन में कोरोना ने एंट्री कर दी है। जिसकी धमक से नगर निगम के कर्मचारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ऐसा इसलिए है कि नगर निगम के आयुक्त कोरोना के गिरफ्त में आ चुके हैं मंगलवार को 35 वर्षीय निगम कमिश्नर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है उनमें भी कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। जिसके बाद से कमिश्नर बीते 4 दिनों से अपने दफ्तर नहीं आ रहे हैं। इस बीच उनका दो बार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट किया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दे इसके पूर्व ही नगर निगम के जल विभाग के इंजीनियर भी संक्रमित मिले थे। शायद उनके संपर्क में ही आकर वह संक्रमित हुए है।

इसके अलावा मंगलवार को 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें 12 ग्रामीण क्षेत्र के तो 3 शहरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं इन मरीजों में 12 मेल और तीन फीमेल है। इन मरीजों में केवल 3 में ही कोरोना के लक्षण पाए गए हैं बाकी सभी मरीजों में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं। इन मरीजो में गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी 30 वर्षीय महिला और गणेश विहार ओम नगर के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है। इधर पॉजिटिव मरीजों में सर्वाधिक संख्या मस्तूरी ब्लाक से है जहां 3 गांव से 12 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ग्राम धनगवां से ही 10 मरीज मिले हैं। 15 वर्षीय किशोरी के साथ बाकि 9 मेल है। जिनकी उम्र क्रमशः 45,20,19,27,62,17,19,45,25 है। सभी पूर्व में गांव के ही संक्रमित मरीजो से संपर्क में आकर पॉजिटिव पाए गए है। तो ग्राम किसान परसदा की 25 वर्षीय महिला और मस्तूरी वार्ड नं 8 की 50 वर्षीय ग्रामीण भी संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन मरीजो को मिलाकर जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 895 तक पहुँच चुकी है। वही 693 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है, जिसमे से अब भी 190 मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...