बलौदाबाजार

भाटापारा गोलीकांड, पत्नी निकली मास्टरमाइंड….प्रेमी के संग पति को उतारा था मौत के घाट

भाटापारा- ग्राम सुरखी शराब भट्ठी के पास 5 अक्टूबर को हुई गोलीकांड और हत्या की वारदात को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात को पत्नी ने ही प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था, रास्ते का रोड़ा बन रहे पति को पहले जाल में फंसा कर शराब भट्ठी के पास बुलाया गया फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के लिए सिरदर्द बनी इस घटना को आखिरकार 9 दिनों बाद सुलझाने में पुलिस को सफलता मिल ही गई। पुलिस अधीक्षक नीथूकमल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक पति कामता बघेल की पत्नी आरोपी मंजू बघेल, प्रेमी यदु कुमार नवरंगे और साथी रामू यादव व राजा बाबू को गिरफ्तार किया गया है, इन चारों ने ही मिलकर गोलीकांड को अंजाम दिया था. हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है।

दरअसल मृतक की पत्नी मंजू बघेल पूर्व में सब्जी मंडी भाटापारा में मजदूरी का काम करती थी, जहां उसका घूम-घूमकर आलू प्याज टमाटर बेचने वाले बिटकुली निवासी यदू कुमार नवरंगे से प्यार हो गया था, इसकी जानकारी पति को 7 महीने पहले लगी थी, जिसके बाद पति ने पत्नी को समझाया और मारपीट भी की, समझाने के बाद भी बात नहीं बनी तो विवाद होने लगा, इसी बात पर मृतक की पत्नी मृतक को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। जहाँ पत्नी का अपने प्रेमी यदू कुमार नवरंगे से लगातार संपर्क रहा और दोनों के बीच प्रगाढ़ प्रेम संबंध स्थापित हो गया, लेकिन मृतक के कारण दोनों का मिल पाना संभव नहीं हो पा रहा था जिस पर मृतक की पत्नी ने यदू नवरंगे के साथ मिलकर चन्द्रकात बघेल उर्फ कामता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, उसके बाद एक साथ आंध्र प्रदेश या अन्य प्रांत भाग जाने का षड्यंत्र रचा, इसके लिए प्रेमी यदू कुमार नवरंगे अपने पत्नी एवं बच्चों को छोड़ने के लिए भी तैयार हो गया। मास्टरमाइंड पत्नी ने अपने प्रेमी के अलावा उसके साथियों को इसकी जिम्मेदारी दी, जिसमे आरोपी रामू यादव के पास पिस्तौल थी, उसने कामता बघेल को मारने हामी भर दी।

यदू कुमार नवरंगे द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कामता को मिलने के लिए बुलाया गया, और फिर शराब भट्टी सुरखी रोड के पास रामू यादव एवं यदू कुमार नवरंगे ने कामता की गोली मारकर हत्या कर दी और रामू यादव ने उपयोग किए गए पिस्तौल को सुरखी पुल के पास छिपा दिया। फ़िलहाल पुलिस ने सभी चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल बाइक एवं पिस्तौल को आरोपियों के कब्जे से मेमोरेंडम के आधार पर बरामद कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व...