मल्हार

लीलागर नदी में डूबकर ग्रामीण की हुई मौत,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना…खेत से घर जाने निकला था किसान,

उदय सिंह

मल्हार – लीलागर नदी में डूबकर ग्रामीण की मौत हो गई वही सूचना के बाद पुलिस ने नदी से शव को निकलवा पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत मल्हार के ही वार्ड 04 में रहने वाले विक्रम केवर्त पिता छेदु राम केवर्त उम्र लगभग 50 वर्ष की मल्हार स्थित लीलागर नदी के किनारे बाड़ी (खेत) है जिसमें विक्रम अपने परिवार के साथ सब्जी उगाने का काम करते थे।

जो बीती शाम 5 बजे नदी तट से अपने घर मल्हार जाने को निकले थे जो शुक्रवार रात तक अपने घर नहीं पहुंचा जिससे परिजनों ने आसपास खोजबीन कर शुरू कर दी थी, तभी शनिवार दोपहर 1 बजे के आसपास मृतक की पत्नी बाड़ी से काम कर नदी में नहाने के लिए गई तो देखी कोई व्यक्ति पानी में औंधे मुंह डूबा दिखाई दे रहा है जिसे पास में जाकर देखी तो कपड़े से उसकी पहचान अपने पति के रूप में की, जिसके बाद इसकी सूचना उसने आसपास के अन्य बाड़ी वालो के साथ ही मल्हार चौकी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची मल्हार पुलिस ने शव को पानी से निकलवा पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...