बिलासपुर

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी…मास्टरमाइंड पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने रायपुर में की छापेमारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रायपुर के गोकुल विहार निवासी ललित केसरवानी और उसकी पत्नी रजनी केसरवानी को चकरभाठा पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड और एफसीआई में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए थे।

प्रार्थी रुद्र कुमार कौशिक ने 27 अगस्त 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 2018 में आरोपियों ने उनसे 2.5 लाख और उनके परिचित हरीश वर्मा से 6.5 लाख रुपये लिए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी डॉ. चंद्र प्रकाश प्रधान को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी अभिरूप मंडल अब भी फरार है।

कई महीनों की तलाश के बाद पुलिस ने ललित और रजनी को रायपुर में उनके किराए के मकान से गिरफ्तार कर 2 फरवरी 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में एसआई ओपी कुर्रे, एएसआई जीवन जायसवाल, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, अमर चंद्रा, महिला आरक्षक प्रियंका सिंह और आरक्षक सतपुरन जांगड़े का विशेष योगदान रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...