क्राइमरतनपुर

ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत के बाद रुपयों से भरा पर्स ले भागे मजदूर, अब पुलिस कर रही ट्रैक्टर की तलाश

डेस्क

गौरेला पेंड्रा में रखने वाले गणेश प्रसाद केडिया अपनी कार से रतनपुर बेलगहना के पौड़ी चौक के पास पहुंचे थे कि सामने से रेत भरकर आ रहे ट्रैक्टर ने उनके कार के साइड मिरर को ठोकर मार दी इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर चालक को रुकवा कर सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की बात की इससे ट्रैक्टर चालक उनसे विवाद करने लगा इसी दौरान उनकी पत्नी भी कार से उतरी और उनका पर्स नीचे गिर गया केडिया परिवार का दावा है की ट्रैक्टर में मौजूद मजदूरों में से ही किसी ने उनका पर्स उठा लिया।

उस पर्स में ₹50000 नगद होने की बात कही जा रही है साथ ही पर्स में चार चांदी के सिक्के एक मोबाइल और घर की चाबी भी थी लेकिन ट्रैक्टर चालक तेज गति से ट्रैक्टर चलाता हुआ गायब हो गया जिसके बाद केडिया परिवार ने रतनपुर थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई रतनपुर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर की खोज शुरू की फिलहाल पुलिस को आरोपी ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर नहीं मिल पाया है और पुलिस जांच की बात कह रही है

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई