मस्तूरी

एक्टिवा सवार को रेत से भरी हाइवा ने कुचला….मौके हुई दर्दनाक मौत, मस्तूरी पुराना पेट्रोल पंप पास की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के मस्तूरी बिलासपुर सड़क में पुराना टंडन पेट्रोल पंप किरारी मोड़ के पास शाम 6 बजे के आसपास तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक्टिवा सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार शाम 6 बजे बिलासपुर की तरफ से मस्तूरी की ओर जा रही एक्टिवा क्र. CG 10 AQ 8155 को सामने से शिवरीनारायण की ओर से रेत भरकर आ रही

तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए हाइवा क्रमांक CG 10 C 4448 के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक्टिवा सवार भोला राठौर पिता बिसाहू राठौर उम्र 50 वर्ष ग्राम सोनसरी थाना मुलमुला जिला जांजगीर चाम्पा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जिसकी सूचना आसपास के राहगीरों ने डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने सड़क पर पड़े शव को उठा मरच्यूरी भेज आगे की जांच में जुट गई है।

वही दुर्घटना कर हाइवा चालक हाइवा को घटनास्थल में छोड़ मौके से फरार हो गया है।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?