बिलासपुर

हाइवे पर लूटपाट की घटना..फिर एक ट्रक चालक बना शिकार, मारपीट कर नगदी और ऑनलाइन लिए पैसे,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे लूट की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिर्री थाने का सामने आया है। जहां दो युवको ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 7700 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंड्रीडीह स्थित राज ढाबा का बताया जा रहा है। जहा प्रार्थी रोहित कुमार विश्वकर्मा के अनुसार वह आशीर्वाद बिल्डकान कंपनी बिल्हा मोड़ हिर्री का ट्रक CG10 BS9615 को चलाता है। जो एक मार्च की रात्रि 11.30 बजे नो एंट्री होने के कारण अपने ट्रक को पेंड्रीडीह राज ढाबा के आगे रायपुर बिलासपुर मेनरोड किनारे खड़ा किया था उसी समय 02 अज्ञात लड़के उसके पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए 700 नगदी सहित प्रार्थी के मोबाइल से यू पी आई पेमेंट के माध्यम से 7000 रुपए ले लिए, जिसकी सूचना उन्होंने 112 को दी। जिनकी सहायता से प्रार्थी को घायल अवस्था में बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इधर प्रार्थी के शिकायत के बाद हिर्री पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस...