बिलासपुर

चुनाव को लेकर बिलासपुर पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई.. 29 वारंटियों को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर 4-5 वर्षों से फरार स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई के तहत 15 स्थाई और 14 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 29 आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने चोरी, दुष्कर्म, मारपीट और चेक बाउंस जैसे गंभीर मामलों में फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया। स्थाई वारंटियों में उदय कश्यप, चित्ररेखा गोयल, कलेश्वर साहू, राजू कश्यप, गज्जु निर्णेजक, शुभम ठाकुर, उदय कुमार खरे, रामायण पटेल, महेश्वर सिंह सिदार, लव कुमार पंकज सहित 15 लोगों को पकड़ा गया।

वहीं, गिरफ्तारी वारंटियों में नारायण सिंह गोंड, कैलाश कुमार सूर्यवंशी, मो. अब्दुल हुसैन, अश्वनी कुमार साहू, राजेंद्र घृतलहरे समेत 14 लोगों को न्यायालय में पेश किया गया। बिलासपुर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। पुलिस का कहना है कि वारंटियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में,