मस्तूरी

महंगी कार में अवैध शराब की तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार….मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तुरी – जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मस्तुरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार CG 10 BF 8055 में भारी मात्रा में अवैध शराब बिलासपुर से हिर्री की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका और तलाशी ली, जिसमें 142 पाव कुल 25.560 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब बरामद हुई,

जिसकी कीमत 12,780 रुपए आंकी गई। साथ ही 10 लाख रुपए की कार भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी अजय साहू पिता कोमल साहू उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम हिर्री थाना मस्तुरी को गिरफ्तार कर धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है, इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जनता से भी नशे के खिलाफ जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...