मस्तूरी

मस्तूरी विकासखंड में उत्साहपूर्वक किया जा रहा मतदान….सुबह 11 बजे तक 23.10 प्रतिशत हुई वोटिंग, दोपहर 3 बजे तक का समय शेष,

उदय सिंह

बिलासपुर – त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण में मस्तूरी विकासखंड में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों में लंबी कतारें नजर आईं। मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए पूरे जोश और उमंग के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदान को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, छांव और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे वे बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें।

सुबह 11 बजे तक मस्तूरी विकासखंड में कुल 23.10 प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका था। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 21.71 रहा, जबकि महिलाओं ने अधिक सक्रियता दिखाई और 24.52 प्रतिशत मतदान किया। मतदान केंद्रों में महिलाओं और बुजुर्गों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मतदान के प्रति युवाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता बड़े ही उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव कर्मियों ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी।

चुनाव प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। जनता के इस उत्साह को देखते हुए यह साफ है कि लोकतंत्र के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है और वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत पंचायत व्यवस्था के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

पंचायत चुनाव में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होंगे मतदान…

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार मतदान की टाइमिंग को बदल दी गई है, जिसमें सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान के लिए समय निर्धारित किया गया है, जिसके बाद मतों की गणना भी मौके पर ही कि जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,