कोटा

कोटा:- कुएँ की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा…डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत, ऑक्सीजन नही मिलने की आशंका,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना के बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करही कछार के डीपरापारा मोहल्ले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब दोनों भाई एक पुराने कुएँ की सफाई कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव में मातम छा गया है, परिजन और ग्रामीणों की आंखें नम हैं। मिली जानकारी के अनुसार, करहीकछार निवासी दिलीप पटेल 35 वर्ष शाम लगभग 5 बजे अपने घर के पास स्थित पुराने कुएँ की सफाई करने के लिए कुएँ में उतरे थे। सफाई के दौरान अचानक उन्हें साँस लेने में तकलीफ होने लगी और वे कुएँ में ही बेहोश होकर डूबने लगे। यह देख उनके छोटे भाई दिनेश पटेल ने बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के उन्हें बचाने के लिए कुएँ में छलांग लगा दी। लेकिन कुएँ के भीतर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैसों के कारण वे भी वहीं फँस गए और बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और बेलगहना पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया।

साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, जहाँ दोनों भाइयों के शव को कुएँ से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी रिफर कर दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह कुआँ कई वर्षों से उपयोग में नहीं था और उसमें गैस भरने या ऑक्सीजन की कमी की आशंका पहले से जताई जा रही थी। दोनों भाइयों की अचानक हुई मौत से पूरे गाँव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...