जांजगीर चाँपा

मवेशी तस्करी को अंजाम दे रहे 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…कब्जे से 1 ट्रक, 1 कार, 1 बाइक सहित 69 मवेशी बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन तथा अजाक/ सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में साइबर सेल/थाना पामगढ़ को मुखबीर से सूचना मिली कि 20.12.2024 को रात में ग्राम जौरेला से ढाबाडीह जाने वाले पक्की रास्ता के किनारे खेत के पेड़ में रस्सी से 60-70 बछड़ा मवेशी को बांध कर रखे है जिसे ट्रक में कुछ लोग ठूस ठूस कर भर रहे है सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, मौके पर एक ट्रक क्रमांक एमपी 50 एच 1399 चालू हालत में होना पाया गया जिसका ड्रायवर मौका पाकर ट्रक से कुद कर भाग गया मौके पर आरोपी विकास बंजारे, रामकिशुन टण्डन, रामेश्वर प्रसाद शास्त्री, दीपक कांत, मंजीत जांगड़े मिले, जिनसे पुछताछ करने पर बताया गया कि एक अन्य साथी जो मवेशी (गाय, बैल, भैस) का तस्करी करता है, उसी के कहने पर हम लोग ट्रक क्रमांक एमपी 50 एच 1399 में अपने दो अन्य सहयोगी साथी के साथ 35 नग बछड़ा/बैल लाल, सफेद, काला रंग का मवेशी को भरना एवं ट्रक में तिरपाल से ढक कर रस्सी से बांधना तथा 34 नग बछड़ा/बैल मवेशी को रस्सी से बांध कर खेत में रखना बताए। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्र. 559/2024 धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं 11 घ पशु क्रुरता अधिनियम एवं धारा 325 बीएनएस कायम कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले मे अन्य आरोपीयो की पतासाजी विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी उनि पारस पटेल, सउनि. विवेक कुमार सिंह, सउनि विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दूबे, सहबाज खान तथा थाना पामगढ़ से थाना प्रभारी उनि मनोहर सिन्हा, सउनि संतोष बंजारे एवं थाना पामगढ पुलिस का योगदान रहा।

मौके पर आरोपीयो के कब्जे से जब्त संपत्ति

01 एक ट्रक क्रमांक MP- 50-H-1399

02. एक कार स्वीप्ट क्रमांक CG-10-AF-7297

03. एक मोटर सायकल कमांक CG-11-BP-0763

04 मोबाईल 03 नग

05 69 नग मवेशी, जुमला किमती 18,78,000/-रूपये को बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,