मल्हार

मल्हार नगर पंचायत में तालाबों को संवारने अभियान शुरू…..पौराणिक महत्व रखने वाले इस सरोवरों की बदलेगी सूरत,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – तालाबों की नगरी मल्हार में वर्षो बाद स्वच्छ सरोवर अभियान के तहत पौराणिक महत्व के तालाबो की साफ सफाई शुरू हो चुकी है। चरणबद्ध तरीके से अधिकांश निस्तारी तालाबो की सम्पूर्ण सफाई की जाएगी। पिछले दिनों सीएमओ मनीष सिंह ने नगर के मेला चौक स्थित खैया तालाब की सफाई की शुरुवात करवाई थी जिसके लिए मजदूर लगाए गए थे। अब चुनाव सम्पन्न होने के बाद फिर से गुरुवार से सफाई अभियान प्रारम्भ किया गया है। जिसमे नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर कैवर्त ने अन्य 40 मजदूरों के साथ सफाई में हांथ बढ़ाते हुए लोगो को संदेश देते हुए अपील किया कि तालाबो को स्वच्छ व सुंदर रखने लोगो को जागरूक होना होगा जिससे हम अपने धरोहर को बचा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि नगर के हर एक तालाब से हमारी आस्था जुड़ी हुई है और धर्मनगरी मल्हार को तालाबो की नगरी भी कहा जाता है इसलिए तालाबो का अस्तित्व बचाने नगरवासियो को संयुक्त रूप से गम्भीरता पूर्वक आगे आकर सकारात्मक सुझाव देते हुए तालाबो की सफाई में हांथ बढ़ाना होगा। अभी इस महत्वपूर्ण तालाब की सफाई की शुरुवात हुई है क्योंकि 26 फरवरी से महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 दिवसीय मेला इसी स्थल पर लगेगा जिसमे यह तालाब आम लोगो व मेला में आए व्यापारियों के लिए उपयोगी होगा। इसी तरह चरणबद्ध तरीके से नैया तालाब, मोती सागर तालाब, शिवसागर तालाब, बरबाँधा तालाब, परमेश्वरा तालाब सहित अन्य महत्वपूर्ण तालाबो की सफाई होगी।।

126 तालाब होने का दावा…

धर्मनगरी मल्हार को तालाबो की नगरी भी कहा जाता है, नगर के बुजुर्ग बताते है कि यहां 126 छोटे व बड़े तालाबो का अस्तित्व था परन्तु समयानुसार विभिन्न कारणों से इनकी संख्या कम हो गई फिर भी राजस्व रिकार्ड में आज भी 86 तालाबो का अस्तित्व है। इन सभी तालाबो का अपना पौराणिक महत्व भी है जिसमे से परमेश्वरा तालाब का खास महत्व है। मान्यतानुसार त्रेता युग मे भगवान श्रीराम ने इस तालाब में डुबकी लगाकर भगवान पातालेश्वर महादेव का जलाभिषेक किये थे। इसी तरह विभिन्न ऋषियों ने भी नगर के तालाबो में स्नान किया था। इसलिए यहां के तालाबो का विशेष महत्व है। बताया जाता है कि यहां के तालाबो को प्राचीन समय मे जल संचय व मछली पालन के लिए बनवाया गया था। परन्तु बीते 20 वर्षो में नगर के तालाब बदतर स्थिति में आ गए थे। जहां पानी पीना तो दूर नहाने लायक भी नही रहा। अब इन तालाबो को बचाने अभियान चल रहा है।

गरिमा अनुरूप होगा तालाबो का सौदर्यीकरण….

नगर पंचायत सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्होंने यहां आते ही सबसे पहले नगर की सफाई व्यवस्था के साथ तालाबो को संवारकर संरक्षित करने का निश्चय किया है इसलिए नगर की गरिमा के अनुरूप तालाबो के विकास के लिए काम शुरू हो चुका है। खैया तालाब के किनारे फैली भारी गंदगी को सफाई कर चारो तरह रिटर्निंग वाल बनाकर गार्डन का रूप देंगे जिससे यहां आने वाले दर्शनार्थियों को सुखद अनुभूति होगी। साथ ही ऐसे सभी तालाबो का भी जीर्णोद्धार होगा जिसमें आम लोग निस्तारी करते है।

वर्तमान में खैया तालाब की सफाई के लिए 100 से ज्यादा मजदूर लगे हुए है जो इस तालाब की गंदगी की सफाई करेंगे साथ ही तालाब किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगो को हटाया जाएगा। जिसके लिए उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन मिल चुका है। यह सभी काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा जिसमे नगरवासियो का सहयोग भी सीएमओ की टीम को मिल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा