बिल्हा

सिगरेट के धुंए को लेकर मेले में हुआ था विवाद…बुरी तरह मारपीट से घायल युवक की हुई मौत, 6 आरोपी हत्या के आरोप में गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा पुलिस ने हत्या के अपराध में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमे एक नाबालिग भी शामिल है। मामला 6 जनवरी 2023 का है जब अमलडीहा निवासी देवकुमार ध्रुव और सोनू शर्मा, नारायण यादव, राकेश ध्रुव अपने गांव के साथियो के साथ माघ पुन्नी का मेला देखने ग्राम रामपुर चौकी करही थाना बलौदा बाजार गए थे, करीब शाम 06.00 बजे मेला में सिगरेट का धुआ उड़ाने के नाम से मोहतरा के मंगेश क्षत्री, मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा व अन्य लोगों ने अमलडीहा के सोनू शर्मा, नारायण यादव व राकेश ध्रुव के साथ मारपीट किये थे उसी बात को लेकर मोहतरा के मंगेश क्षत्री , मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा व उसके अन्य साथी उत्तेजित होकर गाली गलौच कर जान से मार देने की धमकी देते हुए फिर से ग्राम अमलडीहा में राकेश ध्रुव के उपर हाथ मुक्का, पत्थर और ईट से ताबड़तोड़ वार कर मारपीट किये थे। मारपीट से राकेश ध्रुव लहू लूहान होकर घटना स्थल पर गिर गया जिसे ईलाज हेतु निजी अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी दौरान घायल राकेश ध्रुव पिता स्व ललीत उम्र 25 साल निवासी अमलडीहा का ईलाज के दौरान डी.के.एस अस्पताल रायपुर में मौत हो गई, जिस पर प्रकरण में धारा 302 भादवि जोड़ा गया, मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। जिस पर थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई और आरोपी मंगेश क्षत्रिय (बरगाह) पिता चंद्रिका प्रसाद उम्र 24 साल, मनहरण यादव पिता स्व लच्छीराम यादव उम्र 24 साल, रोशन कुमार बरगाह पिता रामअवतार बरगाह उम्र 23 साल, राहूल निषाद पिता बीरबल निषाद उम्र 21 साल, प्रमोद कुमार ध्रुव पिता ज्ञान सिंह ध्रुव उम्र 21 साल और विधि से संघर्षरत बालक उम्र 17 साल सभी निवासी ग्राम मोहतरा थाना बिल्हा को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया जो सभी उक्त घटना दिनांक को अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये हाथ मुक्का, पत्थर, ईंट से मारपीट करना बताये जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,