क्राइम बिलासपुर

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 14.25 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार…रेंज साइबर पुलिस ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेंज साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को शेयर ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। प्रार्थी श्याम सुंदर प्रसाद ने 5 से 27 जनवरी 2025 के बीच 14.25 लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में लेन-देन से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई गई, जिससे आरोपियों का पता चला। गिरफ्तार किए गए आरोपी रामकृपाल साहू (भिलाई) और जितेंद्र अग्रवाल (बैकुंठपुर, कोरिया) हैं। पूछताछ में उन्होंने किराए पर बैंक खाते लेने-देने और ठगी की रकम से कमीशन बांटने की बात कबूल की। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। रामकृपाल साहू पहले भी ऑनलाइन सट्टे में लिप्त पाया गया है। पुलिस उनके मोबाइल की जांच कर रही है। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अनजान व्हाट्सएप ग्रुप और कॉल से सतर्क रहने, बैंकिंग जानकारी साझा न करने और ठगी की घटनाओं की सूचना 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर देने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,