बिलासपुर

प्रभारी सचिव ने किया कोनी में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक सिंह ने बिलासपुर के कोनी में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बनाये जा रहे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को केंसर अस्पताल के रूप में बनाया जायेगा। यह अस्पताल 109 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। जिसमें 59 करोड़ रूपये केन्द्र सरकार और 50 करोड़ रूपये राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किये गये हैं। कोनी में 40 एकड़ एरिया सिम्स केम्पस हेतु और 3 एकड़ एरिया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हेतु आबंटित किया गया है। इस अस्पताल में बेसमेंट, ग्राउण्ड फ्लोर सहित 10 फ्लोर का भवन बनाया जायेगा। भवन का कार्य 27 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

प्रभारी सचिव श्रीमती बारिक ने अस्पताल के ड्राईंग डिजाईनिंग की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भवन के फाउण्डेशन को इस प्रकार बनाने के निर्देश दिये जिससे भविष्य में आवश्यकतानुरूप भवन के उपर और निर्माण कार्य कराया जा सके। ग्राउण्ड फ्लोर में पार्किंग की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिया। अस्पताल के साथ-साथ मरीज के परिजनों के ठहरने के लिये रैन बसेरा निर्माण हेतु भी निर्देशित किया। अस्पताल में पानी की आवश्यकता का आंकलन कर उसके अनुरूप व्यवस्था बनाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार