बिलासपुर

चोरी की बाइक और मोबाइल बेचने निकला शातिर चोर गिरफ्तार… कब्जे से 3 बाईक और 6 मोबाईल किया गया जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना क्षेत्र में हो रही लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को क्षेत्र मे अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया था । इसी क्रम मे सिरगिट्टी पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे मुखबीर लगाये गए थे, जिनसे जानकारी मिली कि एक युवक तिफरा मेन मार्केट एरिया में चोरी की बाईक एवं मोबाईल पास मे रखकर बेचने के प्रयास मे ग्राहक ढूंढ रहा है सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना सिरगिट्टी से पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया।

जहाँ आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने अपराध कबूल करते हुये अलग – अलग समय पर अलग – अलग स्थानों से मोटर सायकल एवं मोबाईल चोरी करना बताया । आरोपी करण चंद्राकर पिता रूपेश चंद्राकर उम्र 18 साल निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास , गुडी चौक तिफरा के घर जाकर गली से तीन नग मोटर सायकल 01 एक काले रंग की होण्डा साईन मो.सा. क . CG 105 9347 , चेचिस नंबर ME4JC36KCE7410284 इंजन नंबर JC36E 73341553 है , 02 एक काले रंग की होण्डा साईन मो.सा. चेचिस नंबर ME4JC36KGD7264909 इंजन नंबर JC36E – 77786890 है , 03 एक लाल काले रंग की पेशन प्रो . मो.सा. क . CG 10 EG 8183 , चेचिसनंबर MBLHATOER9JK05762 .

इंजन नंबर HA10EU9LC05347 है तथा घर अंदर कमरे से 06 नग मोबाईल 01. एक नीले रंग का वीवो कंपनी का स्कीन टच मोबाईल , 02 एक नीले रंग का रेडमी कंपनी का स्कीन टच मोबाईल , 03 एक नीले रंग का समसंग कंपनी का स्कीन टच मोबाईल , 04 एक हलके नीले रंग का रेडमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल , 05 एक गोल्डन रंग का वीवो कंपनी का स्कीन टच मोबाईल , ( उक्त 05 मोबाईल लाक होने से आईएमईआई नंबर नहीं निकाला जा सका है । ) 06 एक नीले रंग का कीपेड मोबाईल जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह , सउनि अशोक चौरसिया , अफाफ खान , मिथलेश सोनी , धनराज कुम्भकर की अहम भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न... कोटा को बनाया गया नगर पालिका....राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत, VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा... दिनदहाड़े वारदात से मचा ह... प्रेमिका को उतारा मौत के घाट...फिर शव जलाकर मिटाने की कोशिश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आर... रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी... शिक्षिका बनी शिकार, जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत...