क्राइम बिलासपुर

अवैध कफ सिरप की तस्करी करने वाले पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई….1 आरोपी से कार सहित बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप जब्त,

रमेश राजपूत
बिलासपुर – सकरी पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप के तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 नग “वनरेक्स” कफ सिरप और एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। आरोपी मिथिलेश तिवारी 46 वर्ष, निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर, रायपुर, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि इलाहाबाद से रायपुर की ओर एक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MH 12 KN 4428 में अवैध कफ सिरप लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक रविन्द्र अनन्त के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर घेराबंदी कर ग्राम पाड़ कृष्ना ढाबा के पास संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार्टून में भरी 120 नग कफ सिरप, जिसकी कीमत 23,400 रुपए आँकी गई, बरामद हुई। आरोपी से वाहन कीमत 6 लाख रुपए भी जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र अनन्त, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक सरफराज खान, सुमन्त कश्यप, रवि शंकर सिरों एवं ACCU टीम की अहम भूमिका रही।
error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,