मल्हार

महाशिवरात्रि पर्व पर धर्मनगरी मल्हार में उमड़ा जनसैलाब….15 दिवसीय मेला भी शुरू,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – बुधवार पातालेश्वर महादेव मंदिर में ब्रम्ह मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था जहाँ देर रात तक भारी भीड़ रही। इसके अलावा दूर दूर से कांवड़ियों के कई जत्थे बोल बम,हर हर महादेव के जयकारा लगाते मंदिर पहुचे जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। सबसे ज्यादा संख्या महिलाओ व युवतियों की रही जिन्होंने अपनी मनोकामना के लिए पूजा की थाली में बेलपत्र, धतूरा, आंक फूल पत्ते, टेसू फूल, कनेर, दूर्वा, चावल, आम का मौर, दूध, पंचामृत, गन्ना रस, गंगाजल, नारियल, धूप, दिप के अलावा विभिन्न पूजा सामग्रियों से भोले नाथ की पूजा की वही कई लोग जमीन नापते भगवान शिव शंकर के शरण मे पहुचकर आशीर्वाद मांगा। नगर के पौराणिक महत्व के प्रसिद्ध परमेश्वरा सरोवर में भी सैकड़ो लोगो ने स्नान कर पवित्र जल से अभिषेक किया।

हर हर शंकर, कण कण शंकर….


ऐतिहासिक नगरी मल्हार में हर जगह शंकर है जिसकी प्रमाणिकता यह है कि यहां के सभी तालाबो के किनारे प्राचीन कॉल से ही शिवलिंग स्थापित है इसलिए इस पवित्र नगरी को शिव की नगरी कहा जाता है बताया जाता है कि यहां शैव व शाक्त परम्परा के अनुयायियों की तपोस्थली थी जो कि शिव जी आराधना करते थे जो आज भी यहां स्थापित है उन स्थलों में भी आज महाशिवरात्रि पर पूजा हुई। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर भी श्रद्धालुओं से दिनभर गुलजार रहा। जलाभिषेक करने आए प्रायः सभी लोग 1किमी पैदल चलकर माता के दरबार पहुचे। इस परिसर में भी दिनभर मेला जैसा माहौल रहा। इसी तरह देउर मंदिर का दर्शन कर लोगो ने गार्डन में बच्चो के साथ समय बिताया और मेले में खरीददारी भी करते रहे।

भारी भीड़ रही श्रद्धालुओ की….

शिव आराधना के इस पर्व पर इस बार 20 हजार से ज्यादा लोगो ने भगवान पातालेश्वर में जलाभिषेक किया। भारी भीड़ को नियंत्रित व व्यवस्थित करने तथा मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाने पुलिस कर्मियो के अलावा एनएसएस के बच्चों ने भी योगदान दिया वे सुबह से शाम तक श्रद्धालुओ को दर्शन कराने व कोई भी मदद के लिए ततपर रहे। मंदिर परिसर में अस्थाई कार्यालय बनाया गया है जहां नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि व कर्मचारी व्यवस्था पर नजर रखकर लोगो से किसी भी प्रकार की मदद के लिए अपील कर रहे है यह व्यवस्था पूरे 15 दिन मेला के दौरान रहेगी। हालांकि मुख्य मार्ग संकीर्ण होने से विभिन्न साधनों से आए लोगो को गाड़ी पार्क करने मशक्कत करना पड़ा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने बस स्टैंड से मन्दिर तक जाने बड़ी गाड़ियों को रोक दिया व बाईपास को वन वे बनाकर गाड़ियों को निकाला गया। मेला में व्यवस्था बनाने सीएमओ मनीष सिंह अपने कर्मचारियों तथा नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त अपने पार्षदों के साथ दिनभर जुटे रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...