छत्तीसगढ़बिलासपुर

रमतला में खुल सकता है नया केन्द्रीय विद्यालय, सिर्फ एक केन्द्रीय विद्यालय होने से नहीं मिल पाता है कई छात्र-छात्राओं को एडमिशन

एक और केन्द्रीय विद्यालय खुलने से बहुत से छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सकेगा

सत्याग्रह डेस्क

कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने बिलासपुर में नया केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिये केन्द्रीय विद्यालय संगठन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। कलेक्टर द्वारा भेजे गये प्रस्ताव में नवीन केन्द्रीय विद्यालय खोलने हेतु बिलासपुर के समीप ग्राम रमतला में स्थित शासकीय भूमि आबंटन हेतु प्रस्तावित की गई है।
प्रस्ताव में कहा गया है कि केन्द्रीय विद्यालय खोलने हेतु जिला प्रशासन द्वारा समस्त प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी। जिसके तहत जमीन केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के नाम पर निःशुल्क अथवा न्यूनतम भू-भाटक पर नामांतरित की जायेगी। प्रस्तावित प्लाॅट तक प्रशासन द्वारा निःशुल्क पहुंच मार्ग उपलब्ध कराया जायेगा। प्लाॅट तक बिजली एवं पेयजल पाईप की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। विद्यालय को संचालित करने हेतु किराया मुक्त सुरक्षित अस्थाई भवन उपलब्ध कराया जायेगा।

जिसमें 40 छात्रों के कक्षा संचालित करने योग्य कम से कम 10 कक्ष बालक-बालिका हेतु अलग-अलग व्यवस्था की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में लंबे समय से एक और केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की जा रही है। बिलासपुर में एसईसीएल, एनटीपीसी, भारतीय रेलवे, केन्द्रीय विश्वविद्यालय एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैम्प जैसे केन्द्रीय संस्थानों के अलावा राज्य शासन के लिये अनेक कार्यालय संचालित है। लेकिन सिर्फ एक केन्द्रीय विद्यालय होने की वजह से सभी कर्मचारियों के बच्चों का केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश नहीं हो पाता है। एक और केन्द्रीय विद्यालय खुलने से बहुत से छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,