तखतपुर

फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: “67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे”, निष्पक्ष जांच की मांग

रमेश राजपूत

तखतपुर – केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर आगमन के दौरान हेलिपेड निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े कथित फर्जी बिल विवाद में जसराज टेंट हाउस के संचालक अमित पाल सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा केवल 67,200 का वास्तविक बिल प्रस्तुत किया गया है और किसी भी प्रकार का फर्जी या मनगढ़ंत बिल जमा नहीं किया गया।

अमित पाल सिंह ने जारी स्पष्टीकरण में कहा कि उनके टेंट हाउस द्वारा कार्यक्रम के लिए हेलिपेड की तैयारी, मोजो बैरिकेडिंग, ग्रीन रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रस्तुत बिल पूरी तरह किए गए कार्य के आधार पर तैयार किया गया है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बिल की सत्यता पर संदेह है तो वह स्वयं इस पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग करते हैं। संबंधित विभाग, लोक निर्माण विभाग या सूचना के अधिकार के माध्यम से सभी अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच कराई जा सकती है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग देने की बात भी कही।

टेंट हाउस संचालक का आरोप है कि बिना किसी तथ्यात्मक आधार के उनके खिलाफ फर्जी बिल लगाने के आरोप लगाकर उनकी फर्म की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उनका यह भी कहना है कि इस मामले को जिस तरीके से प्रस्तुत किया गया, उससे संबंधित जनप्रतिनिधियों की छवि को भी अनावश्यक रूप से प्रभावित करने की कोशिश हुई है। अमित पाल सिंह ने दोहराया कि उन्होंने कोई फर्जी बिल प्रस्तुत नहीं किया है और उन्हें न्यायिक व प्रशासनिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी और लगाए गए सभी आरोप निराधार साबित होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...