छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए 19 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, मंगलवार दोपहर तक ले सकेंगे नाम वापस, 11 को मतदान

बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव 11 मई को होना है, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी की गई। यहां 19 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव आगामी 11 मई को होना है, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी की गई। बिलासपुर के पत्रकारों की संस्था बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव हर 2 वर्ष में एक बार होता है । इस बार भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सह सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी । तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को चुनाव अधिकारी कैलाश अवस्थी के साथ सहायक अधिकारी रोहित तिवारी ने नामांकन पत्र स्वीकार किया। यहां 19 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। अध्यक्ष के लिए 7 दावेदार मैदान में हैं। वर्तमान अध्यक्ष तिलक राज सलूजा के अलावा बलदेव सिंह ठाकुर, अखिल वर्मा, अखिल पांडे , अमिताभ तिवारी, कमलेश शर्मा और विनय मिश्रा ने अपना पर्चा दाखिल किया है। उपाध्यक्ष के लिए मनीष शर्मा ,पंकज गुप्ता और व्ही व्ही रमन किरण ने पर्चा भरा है। सचिव पद के लिए इरशाद अली, डीडी नागर वाला और वीरेंद्र गहवई ने पर्चा जमा किया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए रमन दुबे और सुब्रत पाल के नाम के पर्चे दाखिल किए गए हैं। सचिव के लिए मुकाबला उमेश उमेश मौर्य, किशोर सिंह ठाकुर और उपेंद्र शुक्ला के बीच मुमकिन है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए सूरज वैष्णव, सुरेश शर्मा और भूपेश ओझा ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

सोमवार को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए। अब 7 मई को सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जिसके बाद 12:00 से 1:30 बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 11 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया ईदगाह रोड स्थित प्रेस भवन में पूरी की जाएगी।

शनिवार 11 मई को मतदान के पश्चात मतगणना आरंभ होगी और शाम तक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार 402 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब में गहमागहमी नजर आई और लंबे अरसे बाद बिलासपुर प्रेस क्लब के कई पुराने चर्चित चेहरे भी नजर आए। प्रेस क्लब के इस चुनाव में विकास पैनल, एकता पैनल और परिवर्तन पैनल के अलावा कुछ स्वतंत्र प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला