मस्तूरी

मस्तूरी :- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, वृद्ध की मौके पर मौत,

उदय सिंह

मस्तूरी – बिलासपुर-मस्तूरी मेन रोड पर रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनुराग पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ। लगरा निवासी नंदकुमार केंवट 60 वर्ष अपने बेटे और एक रिश्तेदार के साथ एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी 10 एएम 3571 से अपनी बेटी के घर भोथीडीह से वापस लौट रहे थे। जब वे अनुराग पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर से पीछे बैठे नंदकुमार केंवट बाइक से गिर पड़े और ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का खतरा लगातार बना रहता है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल