कोटा

कक्षा 7 के छात्र से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार…शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में पीएम श्री सेजेस विद्यालय डीकेपी कोटा के एक शिक्षक के खिलाफ छात्र के साथ कथित मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभिभावक के शिकायत पर आरोपी शिक्षक आशीष बघेल के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का पुत्र विद्यालय में कक्षा सातवीं का छात्र है। आरोप है कि 10 जुलाई 2026 को शिक्षक आशीष बघेल ने छात्र के साथ अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, उसकी पिटाई की और हाथ पकड़कर घसीटते हुए कक्षा से बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने 11 जुलाई को विद्यालय प्रबंधन तथा 14 जुलाई को खंड शिक्षा अधिकारी कोटा से लिखित शिकायत की थी।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ पहले भी अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार और नशे की हालत में रहने जैसे आरोपों की शिकायतें की जा चुकी हैं। अभिभावक ने शिक्षक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पूर्व शिकायतों की भी जांच कराने का अनुरोध किया है। कोटा पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद प्रथम दृष्टया किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...