बिलासपुर

कानन पेंडारी में बड़ा हादसा… बाघिन ने गेटकीपर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल कर्मी सिम्स में भर्ती,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कानन पेंडारी जू में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जब बाघिन आनंदी ने गेटकीपर आशीष कौशिक पर हमला कर दिया। इस हमले में गेटकीपर के हाथ में गहरी चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शाम करीब 7 बजे की है, जब गेट नंबर दो पर तैनात आशीष कौशिक रेस्क्यू सेंटर की निगरानी कर रहे थे। वे बाघिन आनंदी के केज के पास पहुंचे और उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर उन्होंने केज के ताले को टकराने लगे, तभी अचानक उनका हाथ केज के पास फंस गया। इसी दौरान बाघिन ने हमला कर दिया और उनके हाथ को जबड़े में जकड़ लिया।गेटकीपर की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अन्य कर्मचारी पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी। एसडीओ भोपाल सिंह राजपूत व रेंजर एसके नाग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल गेटकीपर को विभागीय वाहन से अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार, उनके हाथ में गहरे घाव हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।जू प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है कि गेटकीपर के केज के पास जाने की क्या आवश्यकता थी और सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...