बिलासपुर

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… चोरी के 3177 मोबाइल और पार्ट्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा पुलिस ने चोरी के मोबाइल की खरीदी-बिक्री करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3177 मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में मोबाइल पार्ट्स जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये आंकी गई है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत चोरी के मोबाइलों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान, तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हेमूनगर ओवरब्रिज के पास चोरी के मोबाइलों की बिक्री के लिए खड़े हैं।

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तौफीक खान पिता नफीस खान उम्र 28 निवासी चुचुहियापारा गणेशनगर और नीमचंद विश्वास पिता सिराज विश्वास उम्र 24, निवासी बड़गंगा, पश्चिम बंगाल बताए। आरोपियों के पास से चार प्लास्टिक की बोरियों में भरे 3177 मोबाइल और बड़ी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स बरामद किए गए। जब पुलिस ने उनसे इन सामानों के वैध दस्तावेज मांगे, तो वे पेश नहीं कर सके। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 35(ई), बीएनएसएस और 317(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,