मस्तूरी

मस्तूरी:- बाइक सवार नाना और नाती को कैप्सूल ट्रक ने लिया चपेट में…मौके पर नाती की मौत, नाना घायल,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है वही पीछे बैठे बुजुर्ग घायल हो गए है सूचना के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में शनिवार शाम 5 बजे के आसपास जांजगीर चांपा जिले के ग्राम रेमंड परसदा निवासी पुनीत राम श्रीवास उम्र 75 वर्ष अपने नाती महेश कुमार श्रीवास पिता गंगा प्रसाद श्रीवास के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने बाइक क्र. CG 11 BE 4577 में सवार होकर सुबह बिलासपुर के अशोक नगर गया हुआ था जो शाम कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था बाइक महेश श्रीवास चला रहा था वहीं नाना पुनीत श्रीवास पीछे बैठा था जो शाम पेंड्री पहुंचे ही थे,

तभी मस्तूरी तरफ से जांजगीर की ओर जा रही कैप्सूल ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चला रहे महेश श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठे नाना पुनीत श्रीवास घायल हो गए, जिसकी सूचना आसपास चल रहे राहगीरों ने डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम ने महेश और पुनीत को लेकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत महेश को मृत घोषित कर दिया वही पुनीत श्रीवास का इलाज स्वास्थ केंद्र में जारी है। मृतक का शव मर्च्यूरी भेज दिया गया है जिसका पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।
वही मस्तूरी पुलिस घटनाकारित कैप्सूल ट्रक और चालक की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल