कोटा

किसान के घर से बकरों की चोरी का मामला…पूरा परिवार सोता रहा और चोर ले गए बकरियां,

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – होली के पहले किसान के घर से बकरा चोरी का अनोखा मामला प्रकाश में आया है। जहा होलिका दहन के दिन घर के बाउंड्रीवाल से 8 बकरा और बकरी की चोरी हो गई। जबकि घर अंदर किसान का पूरा परिवार सो रहा था। जिसकी लिखित शिकायत आमागोहन निवासी मनोज यादव ने बेलगहना चौकी थाना कोटा में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने बताया है कि वह पेशे से एक किसान है। जो बकरी पालन का भी काम करता हैं वर्तमान में वह अपने घर में करीब 11 नग बकरी और बकरा का पालन कर रहा है। वह 12 मार्च की रात रोज की तरह ही रात्रि लगभग 11:00 बजे सहपरिवार खाना खाकर सोये थे, बगल के कमरे में बकरी बकरा को रखे थे, घर के बाउंड्री के गेट में अन्दर से ताला लगा था, रात्रि करीब 02:30 बजे लघु शंका करने उठा तो बाउण्ड्रीवाल गेट का दरवाजा खुला था, बकरी रखे कमरा में देखा तो दरवाजा खुला हुआ था, कमरे बंधे 11 नग बकरी बकरा में से 08 नग बकरी (मादा) जिसमें 04 नग काले रंग का बकरी पठिया और 04 नग खैरी रंग का बकरी मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब प्रार्थी को उनकी बकरी नही मिली तो उन्होंने घटना की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर घर के आंगन से बकरी की चोरी कि चर्चा पूरे गांव में चल रही है। कि अब गहने के साथ साथ जानवर भी सुरक्षित नहीं रह गए है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर,