जांजगीर

ग्राहक बनकर पहुँचे आरोपी ने ऑटो को कर दिया पार…. शिकायत पर पुलिस ने ऑटो सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – ग्राहक बनकर ऑटो चालक को चकमा देकर ऑटो कि चोरी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को ऑटो चालक अविनाश चौहान अपने ऑटो क्रमांक CG -10- AM- 9039 के साथ नैला बजरंगीपारा चौकी नैला में खड़ा था। तभी लिमतरा निवासी धर्मेन्द्र कुमार पात्रे उसके पास पहुंचा। और बिलासपुर जाने के लिए प्रार्थी से बात किया जिसपर दोनो के बीच 1500 रुपए में सौदा तय हुआ। इस बीच प्रार्थी अविनाश चौहान ने आरोपी को ऑटो में बैठाकर खाना खाने चले गया था। जहां से वापस लौटा तो उसने देखा कि आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पात्रे और प्रार्थी का ऑटो वहा से गायब था। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। जिसपर प्रार्थी ने मामले कि शिकायत नैला चौकी में दर्ज कराई थी। नैला पुलिस को जांच में पता चला कि लिमतरा वार्ड नं. 17 में आरोपी चोरी हुए ऑटो को रखा हुआ है। जिसपर मौके पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दिया है। वही उसके कब्जे से ऑटो बरामद कर लिया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी एवं प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, आर. संतोष प्रधान, एवम निरी प्रवीण कुमार दुवेदी, एवं सायबर सेल जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश