बिलासपुर

अटल विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र आंदोलन…. कुलसचिव डॉ. दुबे का किया गया पुतला दहन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रशासन की कथित मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उग्र आंदोलन करते हुए प्रभारी कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र दुबे का पुतला फूंका और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। जब वे कुलसचिव से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया और छात्रों को रेस्टिगेट करने व FIR दर्ज कराने की धमकी दी। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर वित्तीय अनियमितताओं और संसाधनों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। एल्युमिनी एसोसिएशन के सचिव सूरज सिंह राजपूत ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं से बेखबर है और केवल अपनी छवि बनाने व कोष के दुरुपयोग में लगा हुआ है। छात्रों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षकों की भर्ती, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रशासनिक भ्रष्टाचार रोकने की मांग की गई।
इस दौरान पुलिस बल की भारी तैनाती रही, जिससे छात्रों और पुलिस के बीच कई बार झड़पें भी हुईं। आंदोलन में विशेष रूप से सूरज सिंह राजपूत, नीरज यादव, स्वप्निल, सौरभ दुबे, आयुष खांडेकर समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,