बिलासपुर

कार्तिक उत्सव में हो रहे विविध धार्मिक आयोजन…साईं माउली पारिजात एक्सटेंशन में कालोनी वासियों का आयोजन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साईं माउली पारिजात एक्सटेंशन कालोनी में कार्तिक उत्सव 2024 के अवसर पर सुबह 5:30 बजे काकड़ आरती हुई इसके पश्चात 8:30 बजे पारिजात कॉलोनी और परिजात एक्सटेंशन कॉलोनी में साईं बाबा के भक्त भिक्षा की झोली लेकर निकले जिसमें कॉलोनी वासियों ने यथा योग भिक्षा प्रदान की, सांई नाथ के इस नियमित किये जाने वाले कार्य में भिक्षा लेने और देने वालों ने पूर्ण उत्साह दिखाया, इसके पश्चात सांय 6:30 से श्री गणेश अथर्वशीर्ष पाठ हुआ। तत्पश्चात भक्तों द्वारा साईं बाबा की अक्षत द्वारा लक्षर्चना की गई जिसमें ओम श्री साईं राम का मंत्र का जाप किया गया एक बहुत बड़े समूह में जब इस तरह के जाप और अर्चना होती है इसका महत्व और पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.इसके बाद सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया इन सभी कार्यक्रमों में लगभग 250 से 300 भक्तों ने भाग लिया।

सुन्दर काण्ड से पहले कौस्तूभी पालेकर ने भजनों की प्रस्तुत दी। सुंदरकांड हमेशा ही पढ़ा जाता है लेकिन कार्तिक मास के अंतिम पांच दिनों में सुंदरकांड के पढ़ने के महत्व को दिलीप पात्रीकर द्वारा विस्तार से बताया गया कि सुंदरकांड में आने वाले कथानक जैसे हनुमान जी का सीता जी की खोज में लंका जाना उन्हें अंगूठी देकर अपनी पहचान बताना विभीषण से हनुमान जी का मिलना यह सब कार्तिक के इन अंतिम 5 दिनों में ही हुआ था। मंच पर सुन्दर काण्ड पाठ में तबला दिलीप पात्रीकर,मंजीरे पर – श्री प्रतुल काले हारमोनियम – छाया कार्डेकर तथा नीलिमा वेलनकर , श्रीमती बत्रा, श्रीमती विश्वकर्मा, नीलू दूबे, विद्या द्रोणकर, प्रभा शुक्ला, शालू मिश्रा प्रमुख थे। हनुमान चालीसा व आरती के साथ साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। सुबह सांई भक्तों द्वारा भिक्षा में प्राप्त अन्न व सब्जी से प्रसाद तैयार किया गया और वहीं सबको वितरित किया गया।14 नवंबर को बाबा की पालकी निकलेगी और 15 नवंबर को सांई नाथ का सुबह 10 बजे दुग्धाभिषेक और शाम को 7 बजे महाआरती व सम्मान समारोह किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,