बिलासपुर

राज्य मानव अधिकार आयोग ने जेल, जिला अस्पताल और थाने का किया निरीक्षण…खामियों को किया दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – राज्य मानव अधिकार आयोग की टीम शुक्रवार को बिलासपुर दौरे पर रही। जहा उन्होंने केंद्रीय जेल, स्थानीय थानों और वृद्धा आश्रम सहित जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी गिरधारी लाल नायक के नेतृत्व में आई टीम ने कल्याण कुंज वृद्धा आश्रम पहुंचे जहा उन्होंने वहां रहने वाले निराश्रित वृद्धों से उनकी समस्याएं जानी निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वाधिक समय जिला अस्पताल में दिया जहां बहुत सी खामियों पर उनकी नजर पड़ी जिसे अपने रिपोर्ट में दर्ज कर उसे शासन से अवगत कराने की बात कही है जिला अस्पताल में उन्होंने आरो प्लांट ऑक्सीजन प्लांट एक्स-रे रूम को बंद पाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

इसके अलावा केंद्रीय जेल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी गिरधारी लाल नायक ने जहा बंदियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, वहीं जेल अधीक्षक से भी जेल में और सुविधा बढ़ाने हेतु की जाने वाली व्यवस्थाऐं, वर्तमान में आ रही कठिनाईयों की जानकारी प्राप्त की। जेल के निरीक्षण उपरांत वे अपनी टीम के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे जहां निरीक्षण कर थाना प्रभारी से पूछताछ करते हुए दस्तावेजों का अवलोकन किया।

निरीक्षण पश्चात् आयोग के अध्यक्ष गिरधारी लाल नायक ने मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि निरीक्षण की टीप बनाकर वे अपनी अनुशंसा राज्य शासन को भेजेंगे जिससे व्यवस्थाऐं और बेहतर बन सके।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर,